Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया युवोत्सव–

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंधाना नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा उत्सव के रूप में मनाया ।

अभाविप के द्वारा यह कार्यक्रम विवेकानंद जयंती के दो दिवस पूर्व हाई स्कूल मैदान पर संपन्न हुआ , कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अभाविप के खंडवा विभाग संगठन मंत्री निलेश कटारे का वक्तव्य सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ । उन्होंने अपने वक्तव्य में स्वामी विवेकानंद जी की जीवन यात्रा का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने बताया के 1863 में कोलकाता में जन्मे नरेंद्र जब विबेकनन्द बनकर शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में पहुचे तो उनके ओजस्वी वक्तव्य को सुनकर वहां उपस्थित प्रत्येक जनमानस की आत्मा को झकजोर कर रख दिया । जिस समय संपूर्ण विश्व सारे संबंधों को छोड़कर भौतिक वातावरण में लोभ लालच के साथ अपना जीवन जी रहा था । उस समय उनका वात्सल्य से भरा मेरे प्रिय अमेरिकन बहनों और भाइयों का संबोधन वहां प्रत्येक व्यक्ति के दिल को छू गया । आगे उन्होंने कहा की विवेकानंद जी के जीवन का प्रत्येक प्रसंग आज भी समस्त युवा तरुणाई के लिए प्रेरणादाई वह प्रासंगिक है । आज हमें उनके विचारों का अनुसरण करने की आवश्यकता है । उनके विचारों पर चलते हुए भारत को विश्वगुरु बनाना है । भाषण के दौरान उन्होंने स्वामी जी के स्वाधीनता के 50 वर्ष पूर्व चेन्नई के युवा सम्मेलन में दिए गए भाषण दोहराकर उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता छात्र शक्ति से आगे आने वाले समय में इस देश के लिए समाज के लिए कार्य करने की अपील की । आगे यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को लेकर शैक्षणिक संस्थानों में कार्य करने वाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र छात्र संगठन है सभी छात्रों को देशभर में उसके साथ जुड़कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है । कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत मंडलोई ने दिया । उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं छात्रों व समाज जनों का कार्यक्रम में स्वागत किया तथा विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही । कार्यक्रम का संचालन प्रज्वल बिल्लोरे ने किया तथा आभार राम नारायण कुशवाह ने माना ।।

शेख आसिफ खंडवा