मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ में नियुक्ति जारी,अजय चौरे पुनः पंधाना तहसील अध्यक्ष पद पर हुए शोभायमान
खंडवा। मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ के वर्ष 2022 के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी है। इसी के तहत विगत वर्ष सक्रिय रहे पत्रकार अजय चौरे को पुनः पंधाना तहसील अध्यक्ष पद को नियुक्ति प्रदान की गई है। यह जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अजय चौरे पत्रकार साथी की नियुक्ति संघ में विगत वर्ष सक्रिय रहकर किते गये सराहनीय कार्यों एवं संघ को दिए गए योगदान को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री जयवंत ठाकरे की सहमति एवं जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदान की गयी है। इस नियुक्ति पर पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नियुक्त साथियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए बधाइयां प्रेषित की है।
शेख आसिफ़ खंडवा
More Stories
वीर धन सिंह कोतवाल जी को भारत रत्न देने एवं गुर्जर रेजिमेंट की स्थापना हेतु प्रधानमंत्री मोदी जी को लिखा पत्र
पोरसा नगरा थाना इलाके में अवैध रेत भंडारण पर एक्शन:दो दिन में 5 जेसीबी से 1 करोड़ की रेत मिट्टी में मिलाया
थाना बहोड़ापुर पुलिस की शातिर नाकबजनों के खिलाफ कार्यवाही