


*कन्हरगांव में विश्व मंगल कामना के साथ महिला शिक्षिकाओं में मनाया सुहागले पर्व*
कन्हरगांव -जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव एवं मातृशक्ति परासिया के तत्वावधान में महिला शिक्षिकाओं के द्वारा विश्व की मंगल कामना के लिए सुहागले पर्व का आयोजन किया गया जिसमें मातृशक्ति परासिया की जिला संयोजिका किरण शर्मा के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओ सहित विभिन्न कर्मचारियों की महिलाओं ने संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव में उपस्थित होकर सुहागले पर्व मनाया कार्यक्रम के दौरान मात्र शक्तियों द्वारा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई तनाव के इस दौर में कोरोना से बचने हेतु विभिन्न सुझाव मात्र शक्तियों ने आपस में साझा किया । जिसमें सभी महिला शिक्षिकाओं ने एवं कर्मचारी ने विश्व कल्याण के लिए उक्त आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया भाग लेने वाली मातृशक्ति शिक्षिका कर्मचारी श्रीमती ममता पटले, श्रीमती सनोडिया,मीना चौरसिया, सीमा वर्मा, आशा सातफले,अनीता पवार, पदमा वर्मा ,वीना भांवरकर, संगीता पवार ,मोहिनी यदुवंशी ,सोनम राय, श्रीमती परिहार, गीता भादे आदि उपस्थित रही।

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?