अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

थाना ब्यावरा सिटी पुलिस को मिली सफलता
*फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार*
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री प्रदीप शर्मा (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद व एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा सिटी श्री राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना ब्यावरा पुलिस द्वारा दिनांक 17.01.2022 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर माननीय जेएमएफसी न्यायालय ब्यावरा के प्रकरण नम्बर 1255/2021 धारा 457, 380 IPC के फरार *स्थाई वारंटी* विशन उर्फ विष्णु पिता केशरी सिंह लोधी निवासी उकावद जिला गुना का जोकि अपनी पहचान छुपाकर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसकी मुखविर सूचना प्रधान आरक्षक 181 देवेंद्र सिंह मीना को प्राप्त होने पर वारंटी को उकावद चौकी पुलिस की मदद से उकावद चौराहा जिला गुना से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ब्यावरा पेश किया गया है।
उपरोक्त महत्वपूर्ण कार्य में उनि. काशीराम मीना, प्रआर. 181 देवेंद्र सिंह मीना,आर. 655 संदीप दांतरे, आर. 940 योगेंद्र, उकावद चौकी प्रभारी उनि. रचना खत्री, आर. 425 शिवेंद्र चौहान, आर. 783 उत्कर्ष मिश्रा का विशेष योगदान रहा है ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है