Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

खेड़ापति हनुमान मंदिर पर चलरही त्रिदिवसीय रामकथा  मेहगांव मेहगांव अखिल कौटि ब्रह्मांड नायक परब्रह्म मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पवनसुत हनुमंत लाल जी की अशीम अनुकंपा से प्रति बर्ष की भांति संत सतसंग सम्मेलन खैरापति सरकार मंदिर ग्राम मेहदौली के तत्वावधान मे सनातन धर्म सम्मेलन स्वरूप सानंद दि0 26/27/28/ जनवरी को श्री श्री 1008 रामदास महाराज दंदरौआ धाम,
श्री श्री 1008 रामभूषणदास महाराज खनैता,
श्री श्री 1008 हरिदास महाराज जडैरूआ,
श्री श्री 1008 कमलदास महाराज टीकरी, के सानिध्य मे
प्रारंभ होकर आज दुतीय दिवस पर मंचासीन श्री श्री 1008 रामशरण दास जी महाराज प्रज्ञाचक्षु (ब्रंदावन) श्री श्री 1008 श्रीसीताराम जी महाराज (ब्रंदावन)
पं0 हैवरन शास्त्री , साध्वी श्रीक्रष्ण देवी रामायणी, कुंजबिहारी बरुआ,
मंच संचालक पं0 बासुदेव शास्त्री लालपुरा वाले,
त्रिदिवसीय सनातन संत सम्मेलन मे आज भरत जैसे भाई पर कथा कहते हुऐ बताया कि समाज और राष्ट्र को रामराज्य की स्थापना के लिये युवाओं को भरत जैसा भाई बनना पडेगा ,
हमारे देश का नाम भारत यूं नही है जहां भरत जैसे भाई हो उसी का नाम भारत है भरत धर्म अर्थ की साक्षात प्रतिमूर्ति थे,
भरत जैसा त्याग तप और उदारता का दूसरा कोई उदाहरण नही,
आधुनिक समाज में भरत जैसा भाई नजर नहीं आता अच्छे ग्रस्थ जीवन को जीने के लिए अच्छे परिवार की आवश्यकता होती है हमारा भाई अच्छा है हमारे माता-पिता से परिवार में सामंजस्य एक दूसरे की बात मानते हैं एक दूसरे का आदर करते हैं यही वास्तव में रामराज्य है,
जाति पात का कोई भेद नहीं जहां कोई वर्ण भेद नहीं जहां केवल समाज हित राष्ट्रहित सर्वोपरि है वही वास्तव में रामराज्य है,
रामराज्य की जब हम बात करते हैं तब भरत जैसा भैया चाहिए लक्ष्मण जैसा सेवक चाहिए हनुमान जी जैसा ब्रह्मचारी चाहिए माता जानकी जैसी धर्मपत्नी चाहिए कौशल्या सुमित्रा जैसी माताएं चाहिए तब जाकर के हम रामराज्य की कल्पना कर सकते हैं यह बात खेड़ापति हनुमान मंदिर पर चल रही त्रि दिवसीय रामकथा महोत्सव में विद्वानों ने कही।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754