
ग्राम पंचायत पटपडा में जनप्रतिनिधियों ने स्नेह और प्रेम के साथ ध्वजारोहण किया
जनपद पंचायत परासिया के उमरेठ तहसील क्षेत्र कन्हरगांव सहित ग्राम पंचायत पटपड़ा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया एवं सभी स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया 28 जनवरी को कन्हरगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में मध्यप्रदेश शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से गांव के लोगों को अवगत कराया जाएगा एवं शासन की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले उसके लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है कन्हरगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय जनपद सदस्य विक्की चौहान ने जनता जनार्दन से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने ग्रामों की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा में उपस्थित होकर जनहित के लिए ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर मध्यप्रदेश शासन को अवगत कराते हुए शासन का लाभ लें

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…