*मेहगांव के मेडिकल स्टोर पर एसडीएम वरुण अवस्थी और एसडीओपी आरकेएस राठौड़ की संयुक्त कार्यवाही*
मेहगांव के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर वरुण अवस्थी और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मेहगांव आरकेएस राठौड़ के द्वारा जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर मेडिकल स्टोर एवं ढाबा, रेस्टोरेंट पर जांच की गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी मेडिकल स्टोर पर दैनिक दवा विक्रय एवं आपूर्ति आदि के लिये रेजिस्टरो की जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों ने जांच करते हुये कुछ मेडिकल स्टोर पर पाया कि वहाँ दैनिक विक्रय के रेजिस्टर उपलब्ध नही है उन्हें दवाओं आदि से संबंधित निर्देश एवं कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों से हुई बातचीत में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी वरुण अवस्थी ने बताया की जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं ऐसी सूचना मिली थी की मेडिकल स्टोर पर कुछ प्रतिबंधित दवाओं को एवं अल्कोहल दवाओं का विक्रय किया जा रहा है। इस दरमियान मेहगांव पुलिस के विशेष दस्ते एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी मेडिकल स्टोर एवं होटल, रेस्टोरेंट की जांच की जा रही है अभी सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिये है आगे किसी भी प्रकार की कमी मिलेगी तो आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब