Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अतिप्राचीन देवरा शिव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने संस्कृति मंत्री से मुलाकात कर जीर्णोध्दार की मांग की।

नंदन शर्मा रिपोर्टर


गंधवानी-भगवान शिव का अतिप्राचीन मन्दिर जिसे 1200 सो वर्ष पूर्व मुगलो द्वारा मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर प्रतिमा को खण्डित कर दिया गया था जिसके अवशेष से पता चलता है कि मंदिर अतिप्राचीन होकर बहुत ही दिव्य था इतिहास के जानकारों के अनुसार इस मंदिर की पूर्व समय के ख्याति रही होगी जिससे बौखलाकर मुगल साम्राज्य के समय आताताइयों द्वारा ध्वस्त करने की कोशिश की गई थी यह मंदिर ग्राम अवलदामान से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है वही यह देवरा ग्राम मनावर की सीमा में आता है जो पुरातत्व विभाग के अधीन है क्षेत्र के धर्मावलम्बियों द्वारा इस मंदिर के जीर्णोध्दार की काफी समय से मांग की जा रही थी जिसे मूर्त रूप देने के लिए तथ्यों को एकत्रित करना आवश्यक हो गया था मन्दिर के जीर्णोध्दार को लेकर सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में माँग उठने लगी लोगो की आस्था एवं मन्दिर के चमत्कारिक परिणामो की चर्चाएं धीरे धीरे सम्पूर्ण क्षेत्र में पता चली साथ ही अम्बिका आश्रम बालीपुर के संत सदगुरुदेव श्री श्री 1008 प्रभूलींन गजानन्द जी महाराज के आशीर्वाद एवं श्री श्री 1008 योगेश जी महाराज,श्री श्री सदगुरुदेव श्री सुधाकरजी महाराज के मार्गदर्शन से देवरा मन्दिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है वही त्योहारों पर मन्दिर को रोशनी से जगमगया भी जाता रहा है भगवान शिव का यह मंदिर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक धरोहर है इसके पुनर्निर्माण को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आज मध्यप्रदेश शासन की संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की मंत्री माननीय उषा ठाकुर से मुलाकात कर मन्दिर के जीर्णोध्दार के बारे में विस्तृत चर्चा की गई माननीय मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों से सहमत होकर तत्काल अपने विभागीय अधिकारों को पत्र का संज्ञान लेकर मन्दिर के जीर्णोध्दार की बात कही है देवरा मन्दिर की ख्याति से परिचित आदरणीय दीदी साध्वी ऋतुम्भरा जी एवं विहिप के राष्ट्रीय सहसंयोजक सोहन जी सोलंकी के द्वारा भी संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री उषा ठाकुर को मंदिर के वैभव एवं दिव्यता के बारे में अवगत करवाया गया था इसी दिशानिर्देश को प्राप्त कर क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ संजय कुमार मुवेल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉ कमल काग,विक्रम शर्मा,सीताराम बुंदेला,ऋषभ पाटनी ने मन्दिर के पुनःजीर्णोध्दार की मांग की है जिनके प्रयासों से देवरा का शिव मंदिर पुनः अपने पुराने रूप में दिखाई देगा । गंधवानी से न्यूज24×7इंडिया के सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर