वाजिद अली कुरेशी रिपोर्टर
इन्दौर मध्य प्रदेश
संभाग ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर 1 फरवरी से शुरू हुए घर चलो घर-घर चलो, कॉंग्रेस के सदस्यता अभियान एंव मतदाता सूची निरीक्षण अभियान के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव ने गांधी भवन में सभी मोर्चा संगठनों,महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर डिजिटल सदस्यता अभियान की जानकारी प्रदान की ।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव व अभियान प्रभारी यादव ने बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को डिजिटल सदस्यता फॉर्म के बारे में बताया उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस का डिजीटल सदस्यता अभियान पॉंच चरणों में पूर्ण किया जाएगा। प्रथम चरण की शुरुवात पूर्व में हो गई हैं।आज कॉंग्रेस ने डिजीटल सदस्यता अभियान की शुरूवात करके द्वतीय चरण प्रारंभ किया गया हैं द्वितीय,तृतीय ,एंव चतुर्थ चरण में प्रत्येक मंडलम में बूथों की संख्या को तीनों चरणों में विभाजित करके डिजीटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।डिजीटल सदस्यता अभियान का मतलब पेपर लेस एंव पेन लेस सदस्यता अभियान हैं।इसके अन्तर्गत कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्य बनाने के लिए मोबाइल का उपयोग किया जाएगा।सदस्यता देने के लिए मोबाइल से फ़ोटो,वोटर कार्ड,डिजीटल हस्ताक्षर की फ़ोटो लेकर व्हाट्स अप के ज़रिये निर्धारित नम्बर पर डायरी क्रमांक सहित पहुँचायी जाएगी एंव पेटीएम एंव गुगल पे के ज़रिये सदस्यता शुल्क 5/- का भुगतान प्राप्त किया जाएगा।इसके पश्चात् सदस्यता फार्म प्रिंट होकर कॉंग्रेस कार्यालय में जमा हो जाएगा एंव सदस्यता की रसीद प्रदान की जाएगी। प्रभारी यादव ने कहा कि देश में यह पहली बार डिजीटल सदस्यता अभियान संचालित इन्दौर में किया जा रहा हैं।इस डिजीटल सदस्यता अभियान की प्राथमिकता अधिक से अधिक युवा वर्ग को कॉंग्रेस से जोड़ना हैं।इन्दौर में डिजीटल सदस्यता अभियान संचालित करके कॉंग्रेस सदस्यता में इन्दौर को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने का सार्थक प्रयास हैं।डिजीटल सदस्यता अभियान से अनेक सामाजिक संगठनों,संस्थानों को जोड़ा जाएगा ।डिजीटल सदस्यता अभियान की सफलता एंव मॉनिटरिंग के लिए तीनों चरणों में लगातार ब्लाक की मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।सदस्यता अभियान के माध्यम से कॉंग्रेस से आम जनता को जोड़ने के लिए युवक कॉंग्रेस,एनएसयूआई,
महिला कॉंग्रेस ,सेवादल तक
कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक कॉंग्रेस सदस्य बनाने के लिए सक्रिय किया जाएगा । सभी कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दें जो ज्यादा सदस्य बनाएगा उसका सम्मान किया जाएगा। अभियान प्रभारी राकेश सिंह यादव ने सभी कांग्रेस जनों को एक लाइव डेमो भी बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।



More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण