
कौशलेंद्र तोमर रिपोर्टर
आज सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंडित श्री गौरीशंकर शर्मा ने भैया बहिनों की पाटी पूजा कराके उनसे हवन कराया सबसे पहले समिति अध्यक्ष दामोदर वर्मा एवं व्यवस्थापक रामसिंह मीणा द्वारा सरस्वती पूजन कर हवन प्रारंभ किया गया. नगर के सभी 3से5 वर्ष के 80 भैया बहिनो का विद्यारंभ संस्कार विद्यालय में कराया गया. इस कार्यक्रम को संवोधित करते हुए योगेश उपाध्याय ने कहा है कि शिशु मंदिर संस्कारित शिक्षा के केन्द्र हैं इस पावन वेला में प्रधानाचार्य रूपेन्द्र दुबे, आचार्य राकेश शर्मा, दीदी राजकुमारी राय, लक्ष्मी श्रीवास, दीपक दंडौतिया, विशालकर्ण, मनोज शर्मा एवं सभी शिशुओं की माताऐं और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में माताओं को शिशु विकास हेतु साहित्य सामग्री प्रदान की गई कार्यक्रम का समापन मां सरस्वती की आरती के साथ हुआ.।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।