राजातालाब थाना क्षेत्र के टोडरपुर स्थित विश्वकर्मा बस्ती में बनवारी लाल विश्वकर्मा के मकान के दरवाजे में लगे कुंडी को बाहर से बंद करके चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे से आलमारी को लेकर गांव के सिवान में लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर संजय सिंह के गेहूं के खेत में लाकर अलमारी को चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखे नगद 25 हजार रुपया तथा दो चांदी का पैजनी, एक सोने की मांग टीका तथा नथिया एक सोने की अंगूठी, सोने की सीकड़ी ,चांदी की लरी, एक चांदी की चाभी पीन, तथा एक चांदी की करधनी व कपड़ा सोने व चांदी के आभूषण उठा ले गये।जिसकी सूचना बनवारी लाल विश्वकर्मा ने 102 नंबर तथा राजातालाब पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों के साथ भोर में लगभग 3 बजे चोरों की काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर ने मौका मुआयना किया। इसके अलावा चोरों ने मातलदेई स्थित रविंद्र कुमार पटेल तथा रोहनिया क्षेत्र के मिल्कीचक स्थित डॉक्टर बजरंगी यादव के घर के मकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है