Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोनू पठान रिपोर्टर

संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण के पश्चात लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश गुना के सांसद डॉक्टर के पी यादव ने अपना वक्तव्य दिया। धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सांसद डॉक्टर के पी यादव ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी एवं लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने वक्तव्य को प्रारंभ किया।
सांसद डॉक्टर के पी यादव ने राष्ट्रपति जी द्वारा सरकार की उपलब्धियों के विषय में अपना समर्थन प्रस्तुत करते हुए कहा कि, इस वर्ष भारत देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता, योजनाएं और आगामी समय में देश के विकास के लिए किस प्रकार कार्य करेंगे उसका विवरण राष्ट्रपति जी ने प्रस्तुत किया है। सांसद यादव ने बोलते हुए कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं के द्वारा जनता को लाभ पहुंचाया है,जैसे जन-धन योजना,जन औषधि केंद्र,आयुष्मान भारत योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से देश में गरीब से गरीब, पिछड़े,शोषित,वंचित वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सफल प्रयत्न किए गए हैं।
हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र पर चलते हुए अगले 25 वर्षों के लिए एक मजबूत बुनियाद पर तेजी से काम कर रही है। हमारी सरकार ने अगले 25 वर्षों का खाका तैयार कर रखा है।लोकसभा के सदन में बोलते हुए सांसद यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में मूल मंत्र रखा था एंडरसन का साथ,2G स्कैम के आरोपियों का विकास वोफोर्स में क्वात्रोच्चि का विश्वास और कॉल ब्लॉक में भ्रष्टाचार का पूरा प्रयास। आज हमारी सरकार ने अंत्योदय को हर योजना का केंद्र बिंदु बनाकर अंतिम पंक्ति में खड़े हर नागरिक की प्रगति के लिए सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मूल मंत्र को लेकर देश को आगे ले जाने का काम किया है।
45 हजार करोड़ रुपए की लागत से पूरी होने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना जिससे बुंदेलखंड में पानी की चुनौतियों को समाप्त करने में सहायता मिलेगी।इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।‌ सांसद यादव ने कहा कि पानी के लिए बुंदेलखंड में काफी मारामारी का माहौल था, इस परियोजना के पूर्ण होने से पानी की किल्लत को दूर किया जा सकेगा। आमजन में खुशहाली आएगी। बाबा काशी विश्वनाथ की तर्ज पर मध्य प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर को भी अत्याधुनिक तरीके से विकसित कर दर्शनार्थियों को पहले से अधिक सुविधा प्रदान की जाएगी।इसके लिए मैं माननीय मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अंत के उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में आने वाले वक्त में हमें शिक्षा,स्वास्थ्य,रक्षा, रोजगार,किसान,कल्याण और युवाओं के मुद्दे पर व्यापक कार्य करना है,जिससे हम महात्मा गांधी के स्वप्नों के भारत का निर्माण कर सकें और हर समुदाय का विकास करते हुए इस महान देश को आगे लेकर जाएं।