वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को थाना महाराजपुरा क्षेत्र स्थित रसूलपुर में गांजा बैचते हुए एक महिला का वीडियो प्राप्त हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व /अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को
काईम ब्रांच तथा थाना महाराजपुरा की संयुक्त टीम बनाकर प्राप्त वीडियो की तस्दीक कर गांजा बैचने वाली महिला को रंगे हाथों पकड़ने हेतु निर्देश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु दिनांक 04.02.2022 को थाना प्रभारी
महाराजपुरा निरीक्षक प्रशांत यादव एवं थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में काईम ब्रांच व थाना महाराजपुरा की टीम को भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान रसूलपुरा में महिला के घर गांजा लेने के लिये ग्राहक बनाकर टीम के एक सदस्य को भेजा गया,
महिला द्वारा उसे 150 रूपये में एक गांजा की पुड़िया दी गई। महिला द्वारा गांजा बैचने की तस्दीक होने के उपरान्त पुलिस टीम द्वारा महिला को पकड़कर उसके घर की तलाशी ली गई तो खाट पर बिछे विस्तर के नीचे एक थैले में गांजा रखा हुआ मिला। तौल कराने पर 01 किलो 230 ग्राम गांजा पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया, गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2 हजार रूपये है। गांजा बैचते हुए पकड़ी गई महिला के खिलाफ थाना महाराजपुरा में धारा 820एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में महिला द्वारा एक गांजा की पुड़िया 450 रूपये में बैचना बताया है।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है