Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

क्राइम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम द्वारा बीएसएनएल का कर्मचारी बनकर कॉल करके ठगी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह का किया फर्दाफाश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को एक आवेदक द्वारा दिनांक 15.01.2022 को एक शिकायती आवेदन पत्र दिया था कि उसके पास बीएसएनएल का कर्मचारी बनकर कॉल आया कि आपकी सिम आज बंद हो जायेगी, एक्टिव करने के लिये उन्होने मेरा एटीएम कार्ड नम्बर व ओटीपी लेकर मेरे खाते से 7499,/- रूपये निकाल लिये। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री राजेश ‘डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायत पर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता द्वारा उक्त शिकायत पर थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्रमांक
3/2022 धारा 420 भादवि, 66डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन झारखंड में होना पाई गई। आरोपियों की धरपकड हेतु क्राइम ब्रांच की टीम झारखंड रवाना की गई। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा झारखंड से उक्त प्रकरण से संबंधित सरगना सहित 02 बदमाशों को धरदबोचा। पकडे गये बदमाशों के पास से 04 बैंक चैकबुक, 04 बैंक पासबुक, 05 एटीएम कार्ड, 03 सिम, 02 मोबाइल
एंव 40 हजार रूपये नगद जप्त किये गये। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ करने पर उनके ह्वारा बताया कि वह बीएसएनएल कंपनी व बैंक का कर्मचारी बनकर पूरे देश में लोगों को कॉल करके ऑनलाइन ठगी का कार्य करते है। व बदमाशों द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से सायबर ठगी का कार्य कर रहे है। पकडे न जाये इसलिये वह सायबर ठगी में प्रयुक्त होने वाली सिम व मोबाइल को ज्यादा दिनों तक उपयोग में न लेकर उन्हे नष्ट कर देते थे। थाना क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम द्वारा बदमाशों के बैंक खातों की जॉच की जा रही है, जिससे पता लग सके कि बदमाशों द्वारा अभी तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।