वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को
एक आवेदिका रानी(परिवर्तित नाम) द्वारा दिनांक 27.2.202। को एक शिकायती आवेदन पत्र दिया था कि उसने फेसबुक पेज से एक बैग आर्डर किया जिसके लिये उन्होने 73,500 /- रूपये डलवा लिये और उसे नकली बैग भेज दिया। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायत पर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया |
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता द्वारा सायबर क्राइम टीम को उक्त शिकायती आवेदन पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया। जिस पर से सायबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये वॉलेट कम्पनी, बैक से सम्पर्क कर फ़ॉड वॉलेट अकाउंट को होल्ड कराकर 73,500/- रूपये आवेदिका के खाते में वापस करवाये । फरियादिया ने थाना क्राइम ब्रांच में उपस्थित होकर आभार व्यक्त किया।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है