Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सर्राफा व्यापारी के साथ कट्टे की नोक पर लूट करने वाले गिरोह के फरार‌ एक और साथी को पुलिस ने लूटे गये माल सहित किया गिरफ्तार।


दिनांक 23.0.2022 को पड़ाव थाना क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर कट्‌टे का भय दिखाकर 45-20 लाख रूपये के सोने चॉदी के आभूषण लूट कर ले जाने की घटना घटित हुई थी। पूर्व में काईम ब्रांच व थाना पड़ाव की संयुक्त टीमों द्वारा उक्त प्रकरण के चार लुटेरों को पकड़ा जाकर उनके कब्जे से लूट के माल में से 470 ग्राम सोना व 700 ग्राम चॉँदी के जेवरात कीमती लगभग 08 लाख रूपये के जप्त किये गये थे | काईम ब्रांच व थाना पड़ाव की टीमें लगातार आरोपियों के छिपने के ढिकानों पर दबिस दे रही थी। आज दिनांक 05.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त लूट की घटना में वांछित एक आरोपी काले रंग की बाइक लिये सागरताल के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व /अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर को काईम ब्रांच तथा थाना पड़ाव की टीमों को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजकर लुटेरे की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।

मुखबिर की सूचना पर से डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना तथा थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में काईम ब्रांच तथा थाना पड़ाव की टीमों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बाइक लिये हुए खड़ा है, पुलिस पार्टी को देखकर उसके द्वारा बाइक से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोचा | पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके कब्जे से लूटे गये सोने के जेवरात लगभग 60 ग्राम, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा एक 345 बोर का कट्टा मय
राउण्ड के बरामद किया गया। उक्त लूट की घटना में फरार शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें उसके छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिस दे रही हैं ।