Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर



• थाना मुलूण्ड, मुंबई महाराष्ट्र में की थी 70 लाख रूपये की लूट ।

अंगडिया ऑफिस में हथियारों से लेस अज्ञात लूटेरों ने दिया था . घटना को अंजाम।

• उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के लूटेरों ने की थी घटना।

• उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश को उज्जैन एस.टी.एफ. ने पकडा 1

• 03 लाख रूपये नकदी एवं चारपहिया वाहन जप्त ।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एस.टी.एफ. विपिन कुमार माहेश्वरी के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक एस. टी. एफ. इन्दौर श्री मनीष खत्री के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना रावत एवं निरीक्षक दीपिका शिन्दे एस. टी. एफ. उज्जैन की टीम को अंतर्राज्जीय गैंग के लूटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 02.02.2022 को थाना मुलूण्ड, मुंबई महाराष्ट्र में स्थित अंगडिया ऑफिस में हथियारों से लैस होकर अज्ञात बदमाशों ने ऑफिस में उपस्थित स्टॉफ से 70 लाख रूपये की लूट की थी। घटना के बाद मुंबई पुलिस द्वारा उक्त घटना के सी.सी.टी.व्ही फुटैज एवं जानकारी अति. पुलिस महानिदेशक एसटीएफ भोपाल को संपर्क कर उपलब्ध कराई थी। जिसके आधार पर अति. पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी एसटीएफ इकाईयों को उक्त घटना से अवगत करवाया जाकर संदेहियों की पतारसी करने के लिऐ निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री मनीष खत्री द्वारा सतत् मुंबई पुलिस के संपर्क में रहकर जानकारी एकत्रित की गई एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना रावत एवं निरीक्षक दीपिका शिन्दे के नेतृत्व में टीमें गठित की गई । उक्त टीमों द्वारा आज दिनांक 05.02.2022 को घटना घटित करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी कुख्यात बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त आरोपियों ने मुंबई मुलूण्ड में अपने उत्तर प्रेदश एवं महाराष्ट्र के अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना घटित की है।

मुंबई पुलिस ने एस. टी. एफ. उज्जैन की मदद से दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से लूट की राशि में से 03 लाख रूपये एवं 01 चार पहिया वाहन जप्त किया है। पकड़े गये आरोपियों में से एक आरोपी उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश है जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के कई गंभीर प्रकृति के अपराध पंजीबद्ध है ।

सराहनीय भूमिका आरोपियों को पकड़ने में उपुअ अर्चना रावत, निरी, दीपिका शिन्दे, निरी. गणेश शर्मा, उनि. देवेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रआर. सुनील झा, प्रआर. राजपाल सिंह राठौर, आर. धर्मेन्द्र सिंह बडोलिया, आर. संजय शुक्ला, आर. पुष्पेन्द्र यादव, आर. योगेश कदम, आर. रामअख्त्यार त्यागी, आर. चालक पूनमचंद यादव की मुख्य भूमिका रही।