बुद्धनाथ चौहान रिपोर्टर
ामोटरसाइकिल सवार कमलेश पवार की मृत्यु हो गईम तिघरा सांवरी मार्ग पर सड

उमरेठ थाना के कन्हरगांव चौकी अंतर्गत ग्राम तिगरा सांवरी मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा एक बगैर नंबर का न्यू ट्रैक्टर कल्टीवेटर से ग्राम डोमरी ग्राम पंचायत अपतरा निवासी कमलेश पवार की मोटरसाइकिल फस गई थी ट्रेक्टर का बड़ा पहिया मृतक के ऊपर चढ़ गया था कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया तिगरा के पास सावरी मार्ग में एक एक्सीडेंट हो गया है सूचना मिलने पर कन्हरगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया एवं घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया वहां पर छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मृतक कमलेश पवार ग्राम डोमरी का रहने वाला है घर परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है जो लगभग काफी छोटे हैं परिवार में पिता और पत्नी और बच्चे के सर से सहारा उजड़ गया कमलेश पवार बड़ा ही मिलनसार व्यक्ति था किसी काम से सांवरी की ओर जा रहा था तभी लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर कल्टीवेटर में फसने के कारण यह हादसा हो गया जिससे कमलेश पवार ने अपनी जान गवा दी कन्हारगांव पुलिस ने घटनास्थल से उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है मामले को संज्ञान में लिया है

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?