Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोबाईल एप के माध्यम से लोगों को ब्लेकमेल करने वाले गिरोह का फरार , एक और सदस्य गिरफ्तार गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित था , 2,000 रुपये इनाम

मोबाईल एप के माध्यम से लोगों को ब्लेकमेल करने वाले गिरोह का फरार , एक और सदस्य गिरफ्तार

गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित था , 2,000 रुपये इनाम

गुना पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी सिलसिले में विगत कुछ दिन पहले गुना कोतवाली अंतर्गत मोबाईल एप के माध्यम से लोगों को सुनसान जगह पर बुलाकार उनकी अश्लील वीडियो बनाकार उसे वायरल की धमकी देकर ब्लेकमेल करने के मामले प्रकाश में आये थे । इस प्रकार की ब्लेक मेलिंग के शिकार दो युवकों द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी , जिनकी रिपोर्ट पर से अज्ञात 4 आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र . 41/22 धारा 386 भादवि एवं अज्ञात 5 आरोपियों के विरूद्ध अप . क्र . 43/22 धारा 386 , 342 , 427 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिये गये थे । पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा मोबाईल ऐप के माध्यम से लोगों को सुनसान जगह पर बुलाकर उन्हें डरा धमकाकर ब्लैकमेलिंग की बारदातों को संवेदनशीलता से लिया और इन बारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का शीघ्र पर्दाफास करने हेतु सीएसपी गुना श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन एवं कोतवाली टीआई मदनमोहन मालवीय के नेतृत्व में एक विशेष टीम लगई गई । पुलिस द्वारा इन मामलों में तत्परता से कार्यवाही की गई और मात्र 24 घंटे के भीतर ही दोनों ही प्रकरण में सभी अज्ञात आरोपियों को ज्ञात कर अप . क्र . 43/22 में तीन आरोपियों 1 – बंटी केवट , 2 टीकम साहू एवं 3- नीरज राठौर को तथा अप . क्र . 41/22 में आरोपी अनिकेत रजक सहित दो विधि विवादित किशोरों को दबोच लिया गया था . प्रकरणों के फरार शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें सघनता से लगीं रहीं । गुना पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा उक्त मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अप . क्र . 41/22 में फरार आरोपी अरुण पुत्र रामा जी माली निवासी बूढ़े बालाजी गुना की गिरफ्तारी हेतु 2000 रुपये इनाम भी घोषित किया गया । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार इनामी आरोपी अरूण माली की तलाश में सघन दविशें गई और अंतत : आज मुखबिर से मिली सूचना पर प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण के इनामी आरोपी अरुण पुत्र रामा जी माली उम्र 19 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुला को हरिपुर रोड पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है । मोबाईल एप के माध्यम से ब्लैक मेलिंग करने वाले मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मालवीय , उप निरीक्षक आनंद सोनी , आरक्षक प्रवीण दीवाल एवं आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण रही है , इस टीम को गुना पुलिस अधीक्षक की ओर पुरुष्कृत किया जा रहा है ।

ग्वालियर संभागीय ब्यूरो चीफ मोहन शर्मा की रिपोर्ट