*शासकीय महाविद्यालय मेहगांव की बैडमिंटन चैंपियन छात्राओं ने बनाया चित्र, प्राचार्य को किया भेंट*

मेहगांव के शासकीय महाविद्यालय की क्रीड़ा विभाग की छात्राओं ने इस बार संभाग स्तर पर बैडमिंटन टूर्नामेंट में चैंपियन बनी थी। जिसके बाद आज क्रीड़ा विभाग की छात्राओं ने कॉलेज में एक सुंदर चित्र का डिज़ाइन बनाया जिसमें महाविद्यालय के द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिये कराई जा रही खेल कूद की गतिविधियों को समाहित किया है वहीं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित महाविद्यालय के समाचारों का संकलन किया गया। इन चित्रों को सुंदर चित्रकारी का रूप देने वाली महाविद्यालय की छात्रा रिया सोनी, अनुष्का शर्मा, सोनम शर्मा, मनीषा राजौरिया,भारतीय ओझा ने प्राचार्य आरके डबरिया, क्रीड़ा विभाग के प्रोफेसर डॉ हर्षद मिश्रा, प्रोफेसर रमेश शर्मा, प्रोफेसर गिरिजा नरवरिया, वंदना श्रीवास्तव, एवं महाविद्यालय को भेंट किया।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान