इरफान अंसारी रिपोर्टर
उज्जैन एक मार्च। उज्जैन शहर के लिये आज का दिन गौरव का दिन साबित हुआ। उज्जैन की जनता ने रामघाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गुरूनानक घाट, सुनहरी घाट पर एकसाथ ]11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाकर विगत नवम्बर में अयोध्या में बनाये गये 9 लाख 41 हजार के दीप प्रज्वलन के रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर भोपाल से अपने साथ लाये 15 दीयों को रामघाट पर पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में हर साल इसी तरह शिवरात्रि मनेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि महाकाल महाराज की कृपा और आम जनता की भक्ति, श्रद्धा वतपस्या से आज महाशिवरात्रि पर आज एक अनोखा रिकार्ड स्थापित करने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल उज्जैन नगरी पर कृपा की वर्षा
करें, सभी सुखी हों।


More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविशांत पांडा द्वारा जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करने अनुरूप कार्यवाई के निर्देश….