मानव सेवा कर युवा मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
सजंय तिवारी की रिपोर्ट
अस्तपाल में किया फल वितरण झुग्गी बस्ती में बांटा मिष्ठान






भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उमरिया द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पूरे उमरिया जिले के समस्त मण्डलों में युवा मोर्चा द्वारा मानव सेवा कार्य किए गए ।जिसमे चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ ले रहें नागरिकों को फल वितरण और झुग्गी बस्तियों में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया ।फल वितरण करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने जंहा एक ओर मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की वंही उनसे अनुरोध किया कि आप सभी प्रदेश के लोकप्रिय और जन जन के लाडले मुखिया शतायु होंवे और अपने सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की दिन रात सेवा करते रहें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करें और आशीर्वाद प्रदान करें। जिला चिकित्सालय में फल वितरण के साथ- साथ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने मरीजो का कुशलक्षेम जाना जंहा जिले के दुरंचल ग्रामवासी मस्सु बैगा एवं अन्य इलाजरत मरीज़ो ने इलाज में आ रहीं कुछ समस्याएं सामने रखी जिसपर जिलाध्यक्ष ने तत्काल सिविल सर्जन और चिकित्सकों से परामर्श कर समस्या का निवारण किया अपने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाने बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष सिंह ,विपिन तिवारी, उपाध्यक्ष पारस खटिक ,सुजीत भदौरिया,हिमांशु ,आयुष जितेंन्द बारी रहे।। संजय तिवारी की रिपोर्ट
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन