Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


इरफान अन्सारी की रिपोर्ट
—9425096974—
इंदिरानगर में हुए हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी को गिरफ्तार करने वाले को एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल द्वारा ₹5000 के इनाम की घोषणा की गई थी।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में एडिशनल एसपी आकाश भूरिया व सीएसपी जीवाजीगंज अश्विन नेगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिमनगंजमंडी जितेन्द्र सिहं भास्कर के नेतृत्व में लगातार आपराधिक गतिविधियां करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है इसी तारतम्य में

दिनांक 02.03.2022 को थाना चीमनगंज क्षेत्र में इंदिरानगर मेनरोड पर आवेदिका व उसकी सहेली स्कूटर से जा रहे थे तभी आवेदिका का पति श्याम खटीक स्कूटर से आया और आवेदिका व उसकी सहेली के स्कूटर को टक्कर मार कर रोका तथा आवेदिका व उसकी सहेली के साथ विवाद व मारपीट करने लगा तथा चाकू निकालकर पीड़िता को सीने पर चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। आवेदिका की रिपोर्ट पर थाना चिमनगंजमडी पर अपराध क्रमांक 168/22 धारा 302, 324, 323, 294 भादवि का आरोपी के विरुद्ध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया आगे।थाना प्रभारी जितेन्द्र भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
प्रकरण आम चौराहे पर हुए महिला की हत्या के कारण काफी सनसनीखेज था, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई व उक्त आरोपी के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा 5000 रूपये के इनाम की घोषणा की गई चिमनगंजमंडी पुलिस द्वारा मंगलनाथ उन्हेल रोड के बीच मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड भी निकले जिसमे
आरोपी द्वारा पूर्व में थाना चीमनगंज व जीवाजीगंज पर मारपीट, गाली गलौज, उपद्रव, व्यपहरण, गृह भेदन, हत्या का प्रयास, आपराधिक अभीत्रास, दंगा जैसी गंभीर धाराओं में कुल 8 अपराध पंजीबद्ध है।
इसमें
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी जितेन्द्र सिहं भास्कर, उनि यादवेन्द्र सिहं परिहार, उनि करण खोबाल, सउनि लक्ष्मीकांत गौतम, प्रआर दिनेश सिंह बैस, प्रआर आशुतोष नागर, आरक्षक श्यामवरण, आरक्षक शैलेष योगी व समस्त उपस्थित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा टीम को सराहनीय कार्य करने हेतु पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई