Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कद्‌टे की नोक पर सर्राफा व्यापारी के साथ लूट करने वाले लूटेरों के अंतिम साथी को लूटे गये माल सहित ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार|

ग्वालियर दिनांक 06-03-2022 – थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.0.2022 को किलागेट सर्राफा व्यापारी शैलेन्द्र गोयल निवासी द्वारिकापुरी के अपनी दुकान से वापस घर लौटते समय रात्रि करीब 08 बजे ख्वाजाकानून दरगाह के पास दो पहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा व्यापारी से मारपीट कर कट्‌टे से हवाई फायर करते हुए उनके पास से सोने व चॉदी के आभूषण कीमती
लगभग 15-20 लाख रूपये के लूट लिये थे। फरियादी व्यापारी की रिपोर्ट पर से थाना पड़ाव में अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध अप.क. 45/22 धारा 394 भादवि ,11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी।

ग्वालियर शहर के मुख्यमार्ग पर बदमाशों द्वारा हथियारों के दम पर घटित की गई इस सनसनीखेज लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अनिल शर्मा,भापुसे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व / अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को काईम ब्रांच तथा थाना बल की टीमें गठित कर उक्त लूट की घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर लूटा गया समस्त मशरूका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 03.02.2022 को काईम ब्रांच व थाना पड़ाव की संयुक्त टीम द्वारा उक्त लुटेरों के दो साथियों को जलालपुरा तिराहा के पास से धरदबोचा था तथा उनके पास से 00 ग्राम सोना व लगभग 700 ग्राम चांदी के आभूषण एवं एक मोटर सायकिल बरामद की गई थी। इसी कम में दिनांक 04.02.2022 को पुलिस टीम द्वारा उक्त लुटेरों के दो अन्य साथियों को ग्राम लहर थाना दिमनी क्षेत्र से धरदबोचा था, उक्त बदमाशों के पास से पुलिस टीम द्वारा कुल 70 ग्राम सोने के जेवरात व घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर सायकिल को जप्त किया गया था। दिनांक 05.02.2022 को काईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सागरताल के पास से लुटेरों के एक और साथी को पकड़कर उसके पास से 60 ग्राम सोने के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं एक 35 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड के बरामद किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं सीएसपी इन्दगरंज श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में काईम ब्रांच तथा थाना पड़ाव की टीमों के द्वारा उक्त सनसनीखेज लूट की घटना में वांछित अंतिम फरार

आरोपी को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र सकिय किये गये। जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना को कारित करने वाले लुटेरों का आखिरी साथी अपने गांव हेरोड़ा थाना बड़ोनी जिला दतिया में छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर से काईम ब्रांच एवं थाना पड़ाव की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के
बताये स्थान पर दबिस देकर लुटेरों के अंतिम साथी को उसके घर से दिनांक 05.02.2022 को धरदबोचा | पकड़े गये लुटेरे के पास से पुलिस टीम द्वारा सोने की एक करधोनी, एक चूड़ी तथा दो अंगूठी कुल बजनी 195 ग्राम कीमती लगभग 10 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया।
आरोपी के पास से पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त किया गया। इस प्रकार पकड़े गये समस्त आरोपियों से लूटे गये कुल लगभग 425 ग्राम सोने एवं लगभग 700 ग्राम चॉदी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त तीन मोटर सायकिल तथा हथियार पुलिस टीम द्वारा सतृत कार्यवाही करते हुए बरामद कर लिया गया।