संजय तिवारी रिपोर्टर






भारतीय जनता पार्टी की भारी भारी बहुमत के साथ हुई 4 राज्यों की जीत ने उमरिया जिले के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया हैl आज पूरे जिले के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के जयघोष के साथ सड़कों पर होली से पहले होली मनाते नजर आएl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में आज उमरिया जिले के सभी मंडलों में नगर ग्रामीण मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े पटाखे फोड़ कर मिठाई के साथ जीत का जश्न मनायाl निश्चित ही यह जीत नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक भूमिका के कारण संभव हो सकी हैl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया की यह जीत माननीय मोदी जी के विकास के एजेंडे व उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम हैlयह जीत निश्चित ही इतने भारी मतों से एक साथ चार राज्यों में विजयश्री प्राप्त करना भारतीय जनता पार्टी के रीत नीति और सरकार की योजना जो जनता के विकास को समर्पित है इसी के कारण संभव हो सका हैl आज डबल इंजन वाली सरकार उत्तर प्रदेश उत्तराखंड गोवा और मणिपुर में लगभग बन चुकी हैl भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ और मोदी जी के जय घोष ओं के साथ पूरे जिले के हर गली चौराहे मोहल्लों को गुंजायमान करते हुए शहर की फिजा को रंगीन कर दिया l पाली नगर मंडल ग्रामीण मंडल करकेली नरोजाबाद चंदिया मानपुर अमरपुर सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया l संजय तिवारी की रिपोर्ट

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच