Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मेहगांव नगर में सुधा राठौर को भाजपा की जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हुआ जोरदार स्वागत*

मेहगांव की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व महिला आयोग की सदस्य सुधा राठौर को भारतीय जनता पार्टी की नवीन कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष बनाई गई है। भाजपा नेत्री सुधा राठौर को उनकी संगठन में सक्रियता के चलते यह नई जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान आज सुधा राठौर का जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ। सुधा राठौर के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा मेहगांव में कई जगह भव्य स्वागत किया गया। मेहगांव में भिण्ड तिराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर बधाई दी।
अभी हाल ही में सुधा राठौर को उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सुल्तानपुर एवं अमेठी विधानसभा का प्रभारी बनाकर भी भेजा गया था। जहां पर लगातार एक महीने घर से दूर रहते हुये भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया और व्यापक चुनाव रणनीति और योजना बनाई। जहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से विजयी हुये है। इस कारण भी उन्हें यह नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुधा राठौर के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और मेहगांव में जोरदार स्वागत किया। बधाई देने वालों में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, नगरपरिषद अध्यक्ष ममता भदौरिया, मेहगांव मंडल अध्यक्ष गजेंद्र भदौरिया, दंदरौआ मंडल अध्यक्ष राजवीर गुर्जर, सोनी मंडल अध्यक्ष जेल सिंह नरवरिया, नीरज शर्माने बधाई दी।
मेहगांव नगर आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया, जिला मंत्री बबली तोमर, मंडल मंत्री मुन्नी नरवरिया, महामंत्री रोहित करैया, कालीचरण शाक्य, राजेश व्यास, राजेश त्यागी,रामविलास राठौर स्नेहलता भदौरिया, पुष्पा श्रीवास, गुड्डी निगम, सुमन राठौर केशब राठौर, के साथ आधा सैकड़ा लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754