शेख़ आसिफ़ खंडवा रिपोर्टर
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी.एम. हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों का निराकरण संतुष्टी पूर्वक तत्काल करें। कलेक्टर श्री सिंह ने जिन विभागों में 100 दिन से अधिक लंबित प्रकरण है उनका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
कलेक्टर श्री सिंह ने मण्डी की 16 शिकायतों तथा गेहूं और चने के पंजीयन के संबंध में चर्चा करते हुए मण्डी अधिकारी को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण तत्काल करें। इसी तरह आदिवासी होस्टलों में पानी एवं बाउन्ड्रीवाल के संबंध में चर्चा की और बाउन्ड्रीवाल तथा पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा, नगरीय प्रशासन, सहकारिता, खनिज, बैंक, नगर निगम, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि, रेशम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा शिक्षा, जल संसाधन, कौशल विकास तथा अन्य विभागों के कार्यो की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।।


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच