ए.आई.सी.सी. के सचिव सुधांशु त्रिपाठी जी के मेहगांव आगमन पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामहरि शर्मा के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत
मेहगांव न्यूज़📝 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी जी के एक दिवसीय भिंड दौरे के दौरान मेहगांव तहसील परिसर के सामने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री रामहरि शर्मा जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। साथ ही संगठन को लेकर विशेष चर्चा की गई जिसमें सुधांशु त्रिपाठी जी ने आगामी संगठन को लेकर दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हमें घर-घर चलो अभियान के तहत गांव-गांव में पहुंचकर बूथ मजबूत बनाना है। इसी क्रम में प्रभारी को आश्वस्त करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामहरि शर्मा ने कहा की कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर चलो अभियान के तहत प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है ताकि आगामी समय में संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके साथ में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में एडवोकेट सरदार सिंह गुर्जर,एडवोकेट मुन्ना भाई जाटव, अमित दांतरे पिंकी, शत्रुघन सिंह गुर्जर मुन्ना सेगर,एडवोकेट शैलेंद्र सिंह जादौन,रमेश काँकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है