
जिला भिण्ड के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती मे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली थी जो घर का रास्ता भटक गयी थी । पुलिस सहायता हेतु घटना की सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने दिनाँक 15-03-2022 को रात्रि 09:30 बजे डायल-112/100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल भिण्ड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। । डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग महिला को संरक्षण मे लिया बुजुर्ग महिला से जानकारी लेने पर महिला द्वारा मोहल्ले का नाम बताया गया बुजुर्ग महिला को डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. वाहन से 03 किलोमीटर दूर मोहल्ले मे ले जाकर आसपास लोगों से पूछताछ एवं जानकारी लेने पर बुजुर्ग महिला के घर की जानकारी मिली। बुजुर्ग महिला को उनके घर लेकर पहुँचे जहाँ उनके परिजन मिले। जिन्हे बुजुर्ग महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।