Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- बोरदेही

( बहु ने लगाया ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप )

बोरदेही– थाना बोरदेही के ग्राम पंचायत इटावा निवासी गीता खातरकर ने अपने ही ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है |

मामले की शिकायत बोरदेही थाने में की है | शिकायत में गीता खातरकर ने बोरदेही पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष पहले सड़क हादसे में पति महेश खातरकर की मृत्यु हो गई है | गीता अपने दो बच्चों के साथ रह रही है | गीता खातरकर मजदूरी करके भरण पोषण कर अपने दोनों बच्चों को पालन पोषण कर गुजारा कर रही है |
वही ससुर विश्राम खातरकर सेवानिवृत्त शिक्षक है | जिसके बाद भी गीता खातरकर को मानसिक रूप एवं शारीरिक रूप से आए दिन परेशान करते रहता है | और गीता खातरकर ने बताया कि मामा ससुर गुलाब हुरमाडे. द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है | जिसकी शिकायत बोरदेही थाने में भी कि है | जिसमें गीता खातरकर का कहना है | कि इसके पहले भी ससुर विश्राम खातरकर के खिलाफ भी बोरदेही थाने में लिखित आवेदन दिया गया था | लेकिन बोरदेही पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई |
ससुर विश्राम खातरकर आऐ दिन घर आकर गीता खातरकर को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जाती है |
वही तो दोनों बच्चों को भी डराया जाता है | और मारने की धमकी दिया करता है | एवं गीता खातरकर ने अपने मकान में किराये से कमरे दिये है | जिससे अपने बच्चों का भरणपोषण कर सके लेकिन विश्राम खातरकर किरायेदारों को भी मकान खाली करवाने की धमकी दिया करता है
जिसमें महिला गीता खातरकर ने बोरदेही पुलिस से विश्राम खातरकर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है |

नयुज 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की खास रिपोर्ट