Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गाँवों के समग्र विकास हेतु मैं सतत ही प्रयासरत हु:डॉ योगेश पंडागरे*
👉 *विधायक डॉ योगेश पंडागरे ने ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा,ग्रामीणों को दी तमाम सौगात*
👉 *यशवंत यादव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आमला के नेतृत्व में विधायक का हुआ भव्य स्वागत और गरिमामय आयोजन*
बोरदेही– आमला के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडागरे आज एक दिवसीय दौरे पर आमला ग्रामीण मंडल के आधा दर्जन से अधिक गांवो में पहुंचे यहां पर ग्रामीणों को तमाम सौगाते दी।कई योजनाओं का लोकार्पण किया और कुछ योजनाओ के भूमिपूजन भी किये।यशवंत यादव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में विधायक डॉ पंडागरे का भव्य स्वागत सत्कार हुआ।विधायक सबसे पहले ग्राम राशिढाना पहुंचे यहाँ पर ग्राम के रवि मर्सकोले और अर्जुन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक जी का स्वागत किया यहाँ पर विधायक जी के हस्ते जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।विधायक जी ने आमला बोरधाई सड़क से राशिढाना पहुंच मार्ग को शीघ्र बनवाने की बात कही।वही विधायक निधि से 150 मीटर सी सी सड़क का भूमिपूजन किया गया।इसके बाद विधायक ग्राम लादी पहुंचे यहां पर काली मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों को संबोधित किया जन सम्पर्क किया और एक सार्वजनिक मंच की घोषणा की।यहां मुन्ना उइके और राजू सीलु के नेतृत्व ने ग्रामीणों ने स्वागत किया।इसके बाद विधायक के ग्राम जमदेही पहुंचने पर महामंत्री महेश मर्सकोले, रवि सूर्यवंशी,सुरेश यादव ने ग्रामीणों के साथ स्वागत किया यहां पर विधायक ने सी सी रोड, और मंच का लोकार्पण किया।साथ ही सार्वजनिक मंच की घोषणा की।इसके बाद ग्राम नरेरा पहुंचने पर परसराम यादव और भररू यादव के नेतृत्व में विधायक का स्वागत हुआ यहाँ विधायक ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का भूमि पूजन किया।साथ ही शांति धाम शेड और सामुदायिक भवन के निर्माण की बात कही।इसके बाद विधायक ग्राम भयावाड़ी पहुंचे यहां पर विधायक ने जन सम्पर्क किया और लोगो की समस्याएं सुनी।ततपश्चात विधायक ग्राम डेहरी पहुंचे यहां पर राजकुमार सरपंच,करन मास्साब और रामदास यादव ने विधायक का स्वागत किया यहाँ पर विधायक ने हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में विधायक के साथ सांसद प्रतिनिधि,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव साथ थे।विधायक डॉ पंडागरे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्रमीण जन के सेवा को मैं कृत संकल्पित हु।मेरा एक मात्र लक्ष्य गांवो का समग्र विकास है।इस अवसर पर विधायक ने लोगो की समस्या सुनी और बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।

नयुज 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की खास रिपोर्ट