Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, महायोगी वाहिनी ने सेवा बस्ती में बच्चों को बांटी चाकलेट और बिस्किट,महायोगी वाहिनी ने सेवा बस्ती में बच्चों को बांटी चाकलेट और बिस्किट,।

संजय गेहलोद रिपोर्टर

आलीराजपुर। योगी आदित्यनाथ द्वारा युपी के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लिए जाने की खुशी महायोगी वाहिनी संस्था द्वारा नगर के सेवा बस्ती में पहुंचकर बच्चों को चाकलेट और बिस्कीट का वितरण किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र की कामना भी की गई। इस अवसर पर महायोगी वाहिनी संस्था के जिलाध्यक्ष गिरिराज मोदी ने कहा की योगी जी के कुशल नेतृत्व में युपी तेजी से विकास की और आगे बढ़ रहा है वहीं युपी में कानून व्यवस्था सख्त होने से लोग अपने आप को सुरक्षित महसुस कर रहे है इसी के चलते युपी के विधानसभा चुनाव में जनता ने योगी आदित्यनाथ महाराज पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री के लिए चुना।
आने वाले समय में युपी और तेजी से आगे बढ़ेगा
उल्लेखनीय है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित उक्त कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने की खुशी में महायोगी वाहिनी संस्था के द्वारा नगर के अंबेडकर नगर स्थित सेवा बस्ती में पहुंचकर बच्चों को चाकलेट और बिस्किट का वितरण कर मुख्यमंत्री योगी की लंबी आयू की कामना की गई। इस दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष गिरिराज मोदी,वार्ड पार्षद आनंद सोलंकी, संस्था के महामंत्री हिमांशु चंदेल, विजय राठौड़, यश गुप्ता,जिला मंत्री रोहित राठौड़, अमित गुप्ता,मैहूल जैन, रूपम राठौड़ आदि मौजूद थे। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष मोदी ने बताया की योगी आदित्यनाथ महाराज युपी में दूसरी बार जनता से चुनकर आए है और जिनका शपथ समारोह लखनउ में आयोजित हुआ। युपी में कानून व्यवस्था और विकास के नाम पर जनता ने योगी जी के नाम पर मोहर लगाई है आने वाले समय में युपी और तेजी से विकास की और आगे बढ़ेगा। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी संजय गेहलोद माली ने दी।