Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ कैलाश बर्फा

गंधवानी-भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा धार के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्रसिंह चोहान के प्रथम नगर आगमन पर गंधवानी मण्डल के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।स्वागत के पश्चात कार्यकर्ताओं से सहज चर्चा की गई साथ ही उनसे क्षेत्र के किसानों की समस्याओ से अवगत करवाते हुवे आग्रह किया गया कि मान परियोजना की नहर गंधवानी पहुचे तो काफी असिंचित भूमि सिंचित होकर गंधर्व नदी का पुनर्जीवन हो सकता है उन्होंने किसानों के साथ मिलकर जो भी समस्या होगी वे अपनी मांग प्रदेश सरकार के समक्ष रखकर निदान करेंगे उन्होंने प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह जी का जिक्र करते हुवे कहा वे किसानों के हितों के लिए हमेशा कार्य करते आ रहे है मुझे पूरा भरोसा है गंधवानी विधानसभा के लिए वे बड़ी सौगात किसानों को दे सकते है श्री ब्रजेन्द्र सिंह अल्प प्रवास करते हुवे बाग, कुक्षी की ओर रवाना हो गए किसान मोर्चा एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारी उनकी शैली से खुश नजर आए उन्होंने भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता के घर जाकर भी मुलाकात की उनके साथ मुख्यरूप से पूर्व विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा धार,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक शांतिलाल शर्मा,ओंकारलाल जाट किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सरदारपुर,जिला उपाध्यक्ष विकास महरवाल,जिला प्रतिनिधि शिवपाल आर्य,राकेश मोटसरा,मोहनलाल काग,दीपक पांडे,मदनलाल सिसोदिया,सूनील राठौर,मुकेश पाटीदार,मयंक खंडेलवाल,ऋषभ पाटनी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।