Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर रिपोर्टर

लोकेशन भैंसदेही

भाजपा सरकार ने किया प्रदेश का चौतरफा विकास

प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर बोले भाजपा नेता

भैंसदेही:- प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेता सरकार की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं आने वाले चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा अपनी सरकार को जन हितेषी बताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है इसी के चलते शुक्रवार को भैंसदेही में भाजपा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन नगर के विश्राम गृह में किया गया इस प्रेस वार्ता के लिए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह भी भैंसदेही पहुंचे थे प्रेस वार्ता में उपस्थित नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि आज गरीब असहाय वर्ग के लोगों को शिवराज जैसा मसीहा मिल गया है जो इन वर्गों की चिंता करते हुए उन्हें हर जन हितेषी योजनाओं का लाभ दिला रहा है उसको को लेकर उन्होंने कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया उल्टे किसानों के बीमा का प्रीमियम भी है सरकार जमा नहीं कर पाए लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सत्ता संभालते ही बीते 2 वर्षों का बीमा किसानों के खाते में पहुंचाया है।पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव अंतिम छोर के व्यक्तित्व का विकास सोचती है और केंद्र सरकार व राज्य सरकार सतत इस और प्रयासरत भी है जिसका उदाहरण भी देखने को मिलता है।पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखकर विकास कार्य कर रही है और लोगों को सुविधाएं देने का अद्भुत प्रयास कर रही है और सुविधा देने में व्यक्तिगत किसी वर्ग को नहीं बल्कि सभी वर्गों को समान समझकर समस्त योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि शिवराज सिंह के राज में सर्वाधिक किसानों को लाभ पहुंचा है और कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया उसी का परिणाम था कि आपसी कलह और जनता के आक्रोश ने 15 माह में ही कांग्रेस सरकार गिर गई उसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने फिर से मसीहा बनकर प्रदेश की जनता की भरपूर सेवा की और आज शिवराज सिंह के चौथे कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं इस प्रेस वार्ता में भाजपा नेता सुरेश पाल,संजय तिवारी,ऋषभदास सावरकर,प्रमोद महाले,दिलीप घोरे,संतोष पाल,समेत नगर के समस्त पत्रकार सम्मिलित रहे।

भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट