इरफान अंसारी रिपोर्टर

*लायंस क्लब उज्जैन महाकाल ,युवा मंच सत्संग समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुश्री अंजु जाटवा अध्य्क्ष महिला काँग्रेस उज्जैन के द्वारा व सहयोग से क्लब के *रजत जयन्ती वर्ष* के उपलक्ष में आज दिनांक 28-3-22, सोमवार को विशाल निःशुल्क नैत्र व मोतियाबिंद परीक्षण शिविर का आयोजन अंबेडकर मांगलिक भवन, नागझीरी,उज्जैन पर किया गया ।
शिविर में मुख्य अतिथि समाज सेवी अमिताभ जी सुधान्शु तथा अतिथि उज्जयिनी रक्त संचार समिति के श्री रूपेशजी बिदबान थे ।
शिविर में155 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया तथा 22 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन हेतु चयनित किये गये ।
जिन्हें निःशुल्क आपरेशन हेतु मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी, भेजा गया, साथ ही जरूरतमंद मरीजों को क्लब द्वारा निःशुल्क चश्मों का वितरण किया जावेगा ।
शिविर में पार्वती जाटवा इंदिरा नामदेव, मोनिका गौड़ शोभा श्रीवास्तव, बसंती मेहर,पूर्व पार्षद हिम्मतलाल देवड़ा, हेमन्त विजयवर्गीय, रियाज मोहम्मद, लतीफ पठान,नरेंद्र राठौर रियाज कुरेशी,शोएब खान चीकू मकवाना संदीप दायमा सूरज जाधव राजू खान शाहरुख आदि का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा साथ ही ला कैलाश डागा, आर एस गिल, झोन चैयरमेन ला शैलेष सोनी, ला संजय सक्सेना, ला राजेन्द्र शाह, ला विनोद जैन, ला अबीजर सेठजीवाला, ला दीपक राजवानी, गोपाल बागरवाल, मनोहर परमार, महेश सोनाने अशोक कपूर, संतोष शर्मा, रूपसिंह बुन्देला,आदि ने सेवाएं प्रदान की ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है