Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बमरोली सरकार मंदिर प्रांगण से शुरू हुई कलश यात्रा से ग्राम सलोरी में बहेगी भगवत कथा अमृत नाम की धारा श्रोता ले सकेंगे पुण्य लाभ।


श्री बमरोली सरकार मंदिर प्रांगण से शुरू हुई कलश यात्रा से ग्राम सलोरी में बहेगी भगवत कथा अमृत नाम की धारा श्रोता ले सकेंगे पुण्य लाभ।

डबरा// — प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर श्री बमरौली सरकार से शुरू हुई कलश यात्रा ग्राम सलोरी पहुंची जो आज सोमबार से श्रीमद भगवत कथा प्रारंभ हो गई। शुभारंभ के मौके पर भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमें भारी संख्या में माता बहनों ने सिर पर कलश रखकर बमरौली सरकार के परिक्रमा लगा कर भागवताचार्य ने भागवत पुराण की पूजा अर्चना की।

सोमबार को पहले दिन कथा वाचक आचार्य ब्रह्मचारी प्रेमानंद महाराज ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया। कहा कि मानवता के रास्ते पर चलकर लोगों को काम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आपस में कभी जलन नहीं रखनी चाहिए। अहंकार व्यक्ति के विनाश का कारण बनता हैं। इसलिए पूरी कोशिश करें कि कभी किसी का दिल न दुखाएं।
ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह रावत पारीक्षित ने भागवत कथा पुराण की आरती उतारी। कथा आयोजक डॉ. नाथू सिंह रावत ने बताया कि सिलोरी गांव जिला दतिया में आयोजित भागवत कथा का श्रवण करने के लिए श्रोताओं के लिए कथा स्थल तक पहुंचने की एवं बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है जिसमे श्रोता सात दिनों तक भागवत कथा रूपी अमृत का पान कर सकेंगे।