Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


मध्यप्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के प्रांतीय सयोजक ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती।

डबरा:- महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती डबरा में भी धूमधाम से मनाई गई मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रांतीय संयोजक महाराज सिंह राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिव राव फुले के छाया चित्र पर माला अर्पण कर महात्मा के जीवन को याद किया गया, राजोरिया ने बताया कि आज ही के दिन 11 अप्रैल 1827 ग्राम खान वाड़ी महाराष्ट्र में महात्मा का जन्म हुआ था उनके पिता का नाम गोविंद राव था उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा महात्मा ऐसे महान पुरुष थे जिन्हें सभी धर्मों के लोग याद करते थे, हमारा देश ही नहीं विदेशों में भी उनकी प्रशंसा होती है अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग का मसीहा भी महात्मा ज्योतिबा फुले को कहा जाता है, महात्मा ज्योतिबा फुले महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे और वो एक महान समाज सुधारक लेखक भी थे उनके बताइए मार्ग पर चलने का आज हम सभी मौजूदा लोग संकल्प लेते हैं।

वही पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के कार्यक्रम में महाराज सिंह राजोरिया प्रांतीय संयोजक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग, मंगल सिंह राजोरिया, बाबूलाल कुशवाह, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह राजोरिया, एबरन रावत, मुकेश पाल, मोहर सिंह गुर्जर, सुमन शाह, दुर्ग सिंह, राजेंद्र बाथम, राधे लाल शर्मा, शिवचरण जाटव, हाकिम सिंह, सतीश कौशिक, ज्ञानी राम, शिव चरण, सीताराम कुशवाहा, रमेश जाटव, मनीष जाटव, सतीश सिंह, लालाराम जाटव, रतन सिंह, सुदामा प्रसाद, बंटी गिल, आदि लोग उपस्थित रहे है, अंत में सभी का आभार व्यक्त एवरन सिंह रावत ने किया एवं बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया है।