लोकेशन उमरेठ/मांड़ई माल*
*भू-माफिया को शरण दे रही उमरेठ तहसीलदार*
*परासिया विकास खंड की उमरेठ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांड़ई के गुरलू ढाना के अतिक्रमणकारियों को शरण दे रही है उमरेठ तहसील दार यह आरोप लगा रहे हैं ग्राम पंचायत मांड़ई माल के रोजगार सहायक*
*यह है पूरा मामला*
परासिया विकास खंड की उमरेठ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांड़ई माल के गुरलूढाना मोहल्ला में कुछ तथाकथित लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है, उक्त अतिक्रमण को रोकने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी गण जिसमें ग्राम पंचायत मांड़ई माल सरपंच माखन जी उईके,सहायक सचिव रामकिशन यदुवंशी,मांड़ई माल हल्का की पटवारी सुश्री श्रद्धा पटेल, ग्राम
पंचायतमांड़ई माल के नोडल अधिकारी मनोहर धारपुरे शिक्षक, ग्राम कोटवार गोपीचंद पाटिल, एवं ग्राम पंचायत में पंच गण मौका स्थल पर पहुंचे आचानक से भू-माफियाओं की तरफ से पथराव होना शुरू हो गया एवं रोजगार सहायक रामकिशन यदुवंशी के ऊपर पत्थर एवं डंडों से माफियाओं के द्वारा हमला किया गया जिसमें रोजगार सहायक को हांथ में चोंट आई उक्त घटना को लेकर उमरेठ थाने में फरियादी के लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, शिकायत पर उमरेठ थाना प्रभारी श्री राकेश सिंह बघेल द्वारा त्वरित मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। परन्तु रोजगार सहायक श्री यदुवंशी ने बताया कि उमरेठ तहसीलदार ने उन भू-माफियाओं को त्वरित जमानत देदी एक तरफ राजस्व विभाग भू-माफियाओं पर सक्त कार्यावाही करता है, तो वहीं उमरेठ तहसीलदार श्रीमती भू – माफियाओं को शरण दे रही है यदि ऐसा ही चलते रहा तो माफियाओं के होंसले बुलंद होते रहेंगे और छोटे कर्मचारियों का इसी तरह शोषण होते रहेगा।
*जिला सचिव पत्रकार विकास परिषद न्यूज़ 24×7 इंडिया उमरेठ से रिपोर्टर पंकज राधेश्याम दुबे की रिपोर्ट 9575878231

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है