Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

मंगलवार को राजोद मे आईपीएल की तर्ज पर आरपीएल (राजोद प्रिमियर लीग ) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रेत्री विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया । टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेटप्रमियो मे खासा उत्साह देखा जा रहा है।क्षैत्र मे इस प्रकार का आयोजन पहली बार देखने को मिलेगा। क्रिकेट प्रतियोगिता रात्रिकालिन समय मे दुधिया रोशनी मे आयोजित हो रहा है । अतिथियों द्वारा भारत माता व सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प फुल माला से पुजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।मंच पर अतिथि श्रेत्रिय विधायक प्रताप ग्रेवाल,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नंदराम नायमा, सुरेश द्विवेदी, मेडिकल आफिसर डा ओपी परमार,जेई नरेंद्र कुमार शाक्या , दशरथ नायमा, जीवन धाकड़, दशरथ नायमा आंनदखेडी, आशीष जाट, जगदीश नन्देडा,गोरव साहु, राहुल जाट संदला, आदि ने अतिथियों का स्वागत फुल माला पहनाकर स्वागत किया । विधायक व अतिथियों द्वारा मैदान पर पहुंच कर खिलाड़ियों से परिचय कर किक्रेट मैच की शुभारंभ किया। प्रथम मुकाबला नदंलाई इलेवन और एमआरएफ सांवरिया टायर के बीच खेला गया जिसमें नदलाई इलेवन ने 8 ओवरों में 126 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें रोहन जाट ने 52 रनों की पारी खेली व आशीष जाट ने 46 की पारी खेली। लक्ष्य का पिछा करते हुए एम आर एफ सांवरिया टायर मात्र 62 ही बना सकी इसमें विजेता नदंलाई इलेवन रही मेन आप द मैच रोहन जाट रहे दुसरा मैच राजोद रायल व पीपीआर भैसोला के बीच खेला गया जिसमें राजोद रायल 8 ओवरों में 62 रन ही बना सकी लक्ष्य का पिछा करते हुए पीपीआर भैसोला ने 6.3 ओवर में 63 रन बना कर मैच जीत लिया जिसमें नानालाल जाट ने सर्वाधिक 46 रन बना कर मेन आप द मैच रहे।
पुरे टुर्नामेंट मे क्षैत्र की आठ टीमो के बीच मुकाबला होगा प्रत्येक टीम के बीच आठ ओवर का मेच खेला जाएगा। विजेता टीम को प्रथम पुरूस्कार 51 हजार रू. की राशि सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल की आरे से दि जाएगी।
उपविजेता टीम को 31 हजार रू. की राशि ग्राम पंचायत राजोद द्वारा दी जाएगी।
मेन आफ द सीरीज,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व बेस्ट बालर को स्व. ग्यारसीदेवी देराश्री की स्म्रति मे अलग अलग नगद राशि प्रदान कि जाएगी। साथ ही हर मैच मे सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन पर अन्य आकर्षक पुरूस्कार व शिल्ड प्रदान की जाएगी।
यह आठ टीमे खेलगी — प्रतियोगिता मे नंदलई इलेवन,राजोद रायल्स , रायल डीके इलेवन,पीपीआर भेसोला,श्री सुंदरम,आरसी संदला,वरदान,एमआरएफ टायर

फोटो राजोद // रात्रिकालिन मैच का