Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस ने ज्वैलरी शॉप एवं एटीएम पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए 07 शातिर बदमाशों को हथियार सहित किया गिरफ्तार।

🔴 बदमाशों के पास से पुलिस टीम ने मारुति स्विफ्ट कार, मो0सा0, धारदार छुरी एवं 315 बोर के 02 कट्टे मय 02 जिन्दा राउण्ड के किये जप्त।
🔴 पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से एटीएम काटनेे के औजार जैसे गैस कटर, दो स्प्रे व एक छोटा गैस सिलेन्डर किया जप्त।

ग्वालियर। 28.04.2022। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 28.04.2022 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी मंदिर के पास खेत मे कुछ बदमाश हथियारबंद होकर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, शहर पूर्व श्री राजेश दण्डोतिया को थाना मुरार एंव क्राइंम की संयुक्त टीम बनाकर उक्त बदमाशों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के परिपालन में कार्यवाही करते हुये सीएसपी मुरार रत्नेश सिंह तोमर एंव डीएसपी क्राईम श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी मुरार निरी0 शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार की दो टीमें बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। टीमों द्वारा मुखबिर के बताये स्थान बालाजी मंदिर के पास जाकर देखा तो वहां खेत में 07 संदिग्ध लोग सफेद रंग की स्विफ्ट कार तथा एक मोटर सायकिल लिये बैठे थे जो कि आपस में बात कर रहे थे कि मुख्तार की सोने की दुकान पर डकैती डालेगे तथा वहीं पास के एटीएम को काट कर पैसे निकाल कर भाग जायेगे। पुलिस टीम को बदमाशो की योजना की जानकारी मिलने पर बदमाशों की घेराबदी की गई, पुलिस को देख कर बदमाशों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर से पकड़ लिया गया। पकड़े गये सातों बदमाशों में से एक बदमाश के पास से काले रंग की पल्सर मोटर सायकिल, दूसरे के पास से एक धारदार छुरी, तीसरे के पास से एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड, चौथे के पास से मारूति स्विफ्ट कार, पांचवे के पास से एक काले सफेद रंग का वैग जिसमें एक गैस कटर, दो रबर पाईप, एक नोजल व एक पेंसकस पाना तथा एक-एक स्प्रे, छटवें के पास से एक छोटा गैस सिलेंडर मिला तथा सातवे आरोपी के पास से एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। पकड़े गये सभी बदमाशो के खिलाफ थाना मुरार में धारा 399,400,402 भादवि 25/27/25बी आर्म्स एक्ट, 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाशों के पूर्व के अपराधिक रिकार्ड एवं इनके द्वारा पूर्व में घटित किये गये अपराधों के संबंध में बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

बरामद मशरूकाः- 01 मो0सा0, 02 कट्टे 315 बोर मय 02 जिन्दा राउण्ड, 01 मारुति स्विफ्ट कार, एक लोहे की धारदार छुरी, एक काले सफेद रंग का बैग जिसमें एक गैस कटर, दो नीले व गुलाबी रंग की रबड़ की पाईप, एक नोजल, एक पेस्कस पाना एंव एक-एक स्प्रे, एक छोटा गैस सिलेन्डर जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त बदमाशों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी क्राईम निरी0 दामोदर गुप्ता प्रथम टीम- उनि0 हेमन्त पाटिल, प्र0आर0 लालजीत सेंगर, मप्रआर0 अर्चना कंषाना (काईम ब्रांच), आर0 दिनेश राजावत, जितेन्द्र फुलवार, रमेश चन्द्र रावत, नीरज यादव, पंकज तोमर, योगेन्द्र गुर्जर (चालक) दूसरी टीम- सउनि रणवीर सिंह, प्र.आर. मकरंद सिंह तोमर, राजवीर कौशल, आर0 प्रमोद शर्मा (क्राइम ब्रांच), योगेन्द्र सिकरवार, सुनील गोयल, राजू मोगिया, दिलीप कुमार की सराहनीय भूमिका रही।