Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा- भारतीय संस्कार और शाश्वत जीवन मूल्य हमारी धरोहर है आधुनिकता के साथ इनको भी आकाशवाणी ने संजो कर रखा है|आकाशवाणी और श्रोता दोनों भारतीय संस्कारों और जीवन मूल्यो से सतत् जुड़े रहें हैं| ये बात आकाशवाणी के उद्घोषक पंकज लाड ने महाराष्ट्र के परली वैजनाथ में कही| श्री लाड ने वहाँ आयोजित अखिल भारतीय श्रोता सम्मेलन को संबोधित किया| परली के लोकनेते गोपीनाथ राव मुंडे नटराज रंग मंदिर सभाग्रह में उन्होंने कहा कि आकाशवाणी फूहड़ मनोरंजन के दौर में भी स्वस्थ मनोरंजन का साधन बना है| आधुनिक तकनीकी से जुड़कर अब आकाशवाणी का प्रसारण देश और अन्य सीमाओं से पर मोबाइल एप से दुनिया के हर कोने में सुना जा सकता है| दो दिवसीय सम्मेलन आकाशवाणी के पाँच दशको से जुड़े रहे वरिष्ठ श्रोता स्वर्गीय मास्टर आर जी फड़ की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित किया गया था| कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ श्रीकांत फड़ ने सभी का अभिनंदन किया | श्रोताओं ने भी श्रीकांत फड़ और श्रीमती पार्वती फड़ का सम्मान किया|इस अवसर पर देश के अलग अलग आकाशवाणी केंद्रों के उद्घोषकों के श्रद्धांजलि संदेश भी प्रसारित किये गये| समापन कार्यक्रम का संचालन बीड आकाशवाणी केंद्र के उद्घोषक डॉ श्रीधर ने किया | कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडीशा सहित अन्य राज्यों के श्रोता और उद्घोषक शामिल हुये|।
शेख़ आसिफ़ खंडवा