लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई
ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
आवेदक के अनुसार उसे नगर पालिक निगम बुरहानपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत वाल पेंटिंग एवं राइटिंग के दो टेंडर क्रमशः सत्रह लाख एवं डेढ़ लाख रुपये के मिले है जिसका कार्य उसके द्वारा 28 .02 22 को पूर्ण किया जा चुका है जिसके बिल पास कराने के लिये आवेदक से एक लाख पचास हजार रुपये रिश्वत की माँग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक के द्वारा कल दिनांक 28.4.22 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर के समक्ष की गई थी रिश्वत माँगे जाना पाए जाने पर आज दिनांक 29.04.2022 को ट्रैप दल का गढ़ना गठन कर आरोपी प्रभारी कार्यपालन यंत्री सग़ीर अहमद खान को उनके कार्यालयीन कक्ष में 50000, हज़ार रुपया नगद तथा एक लाख चेक के रूप में लेते हुए ट्रैप किया गया ट्रैप राशि उनके द्वारा अपने चपरासी अजय मोरे के पास रखवा दी गयी थी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही अभी जारी है


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है