Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरस्वती शिशु मंदिर के अनिकेत ने प्रदेश में प्राप्त किया 9वां स्थान तो वहीं ज्योति ने जिले में प्रथम आकर बढ़ाया गुना का मान।

मोहन शर्मा रिपोर्टर

गुना। प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर उ.मा.वि.महावीर पुरा गुना के भैया/बहिनो ने बनाया प्रथम स्थान माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर उ.मा.वि.महावीर पुरा गुना के भैया अनिकेत धाकड आत्मज श्री विजयसिंह धाकड 12वी गणित संकाय में 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नौवा स्थान प्राप्त किया साथ ही बहिन ज्योति किरार आत्मजा स्व. श्री आजाद सिंह किरार ने 12वी कृषि संकाय गुना जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गुना जिले का प्रदेश स्तर पर मान बढ़ाया।
भैया/बहिनो की इस उपलव्धि पर सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के आचार्य परिवार एवं समिति परिवार द्वारा तथा सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के प्रादेशिक सचिव श्री शिरोमणि दुबे जी द्वारा माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही उनको नगद पुरुस्कार राशि प्रदान कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएंे दी।
भैया/बहिनो ने अपनी सफलता का श्रेय शिशु मंदिर के आचार्य/दीदी एवं अपने अभिभावक को दिया साथ ही अपनी दिनचर्या एवं अपने लक्ष्य के प्रति दृढ संकल्पित रहते हुए अपनी सफलता प्राप्त की।
इस अवसर पर श्री ज्ञान सिंह जी कौरव (प्रबन्धक केदार धाम विद्यालय ग्वालियर विभाग और श्री अंकित कुमार शुक्ला जी विभाग समन्वयक राजगढ एवं समिति परिवार के अध्यक्ष श्री गोपाल बाबू स्वर्णकार समिति सचिव श्री महेन्द्रसिंह रघुवंशी एवं समाजसेवी विकास जैन भी उपस्थित रहे।
गुना से मोहन शर्मा