ब्यूरोचिफ पंडित नंदन शर्मा


कुक्षी – आज दिनाँक 29 अप्रैल 2022 तहसील कार्यालय कुक्षी के सभागृह में नगर के जनप्रतिनिधि एवँ शांति समिति के सदस्यों के साथ IAS ,SDM नवजीवन विजय पँवार , SDOP दिलीपसिंह बिलवाल , तहसीलदार गणपत डावर एवँ थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारीयों की उपस्थिति में बैठक ली गई जिसमे आगामी त्योहारों को लेकर सभी समाजजनों से कार्यक्रमो की जानकारी ली गई ।
साथ ही आगामी सभी त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाने की बात की गई ।
प्रसाशन द्वारा सर्वधर्म समाज के लोगो से शान्तिपूर्व त्योहार मनाने की अपील की गई
बैठक में एसडीएम कुक्षी आईएएस नवजीवन विजय पवार ने बताया त्योहारों को लेकर इसकी अनुमति प्रशासन से ले
जिससे प्रशासन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें त्योहार उत्साह के साथ मनाएं अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें प्रसाशन द्वारा सोशल मीडिया सहित अन्य जगह पर निरन्तर निगरानी रखी जाएगी एवं जो भी अफवाह फैलाते नजर आया उन्हें बख्शा नही जावेगा । कुक्षी से ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है