जिला ब्यूरो आरिफ हुसैन
जोबट एसडीएम देवकीनंदन सिंह के निर्देश पर कुछ दिनों पहले शांति समिति की बैठक थाना परिसर जोबट में आयोजित की गई थी। जिसमे नगर वासियों द्वारा नगर में भारी वाहन के प्रवेश को लेकर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद एसडीएम देवकीनंदन सिंह के द्वारा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया था कि नगर में भारी वहानो पर प्रतिबंध किया जाए। एवं उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। जिस पर आज गुरुवार हाट बाजार के दिन नगर में भारी वाहनों के प्रवेश करने पर एसडीओपी नीरज नामदेव, थाना प्रभारी दिनेश सोलकी के निर्देशनपर पुलिस कर्मियों ने नगर में प्रवेश करने वाले ओवलोडिंग वहानो पर चालानी कार्यवाही की। इस चालानी कार्रवाई में जोबट पुलिस प्रशासन के द्वारा कुल 15 चालान काटे गए जिनकी कुल राशि 7500 बताई जा रही है।




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है