Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा झाँसी-धौलपुर रेल खंड का तीसरा निरीक्षण।

पूर्व अनुमानित अगले सप्ताह होने वाले महाप्रबंधक दौरे को लेकर धौलपुर झांसी रेल खंड में चल रहे तीसरे रेल लाइन निर्माण कार्य का शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वरा धौलपुर-झाँसी खंड का तीसरा दौरा किया गया। उन्होंने अपने दौरे में मुरैना, बिरलानगर, ग्वालियर, डबरा, दतिया स्टेशन के सघन निरीक्षण के साथ साथ तीसरी लाइन से सम्बंधित निर्माण व संस्थापन कार्य का भी वारीकी से जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान माथुर ने लेवल क्रोसिंग संख्या-428, 432, 371 पर संरक्षा के मानकों को परखा उन्होंने चम्बल नदी पर रेल ब्रिज के साथ-साथ माइनर पुलों का भी निरीक्षण किया है।

वहीं पर डबरा निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा डबरा, स्टेशन पर नव स्थापित यात्री सुविधाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया है कि डबरा रेलवे स्टेशन नव स्थापित यात्री सुविधाओं जैसे रेलवे स्टेशन कि 2 मंजिला बिल्डिंग के कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया इसके बाद प्लेटफार्म क्रमांक एक पर टीआरडी विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा संबंधित जानकारी हासिल की इसके अलावा परिचालन विभाग द्वारा रेल सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया साथ ही डबरा रेलवे स्टेशन के पीछे चल रहे तीसरी रेल लाइन को किस स्थान से निकालना है उक्त स्थान का अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । माथुर द्वारा रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए रेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान धौलपुर-झाँसी खंड से जुड़े विकास कार्यों पर सम्बंधित अधिकारीयों के साथ विचार विमर्श किया एवं कार्यों को समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दिए गए है।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबन्धकक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता करुणेश श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल अभियंता(मध्य) भुवनेश सिंह,वरिष्ठ मंडल अभियंता(उत्तर) गुंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजिनीयर अमित गोयल, मंडल सुरक्षा आयुक्त अलोक कुमार, परिचालन निरीक्षक ग्वालियर जी डी मीणा सहित अन्य अधिकारीगण और पर्यवेक्षकों के अलावा डबरा रेलवे स्टेशन पदस्थ अधिकारियों में स्टेशन प्रबंधक हस्तीराम मीणा, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी नंदलाल मीणा, कार्य निरीक्षक एसपी सिंह उपस्थित रहे है।