Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी की रिपोर्ट

एकजुटता के साथ निकाय चुनाव में जुटे कार्यकर्ता: डॉ मोहन यादव

भाजपा उज्जैन नगर के सभी मण्डलों में कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर उज्जैन नगर के सभी नो मण्डलों की कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुईl
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भाजपा नगर मण्डलों की कार्यसमिति बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पार्टी की रीति नीति और कार्य पद्धति से आमजन को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए साथ ही प्रधानमंत्री 8 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर प्रत्येक बूथ में रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन करना चाहिए । उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से आमजन को जोड़ते हुए भाजपा का परचम लहराए l कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ उज्जैन नगर में भाजपा के विजय संकल्प का नारा दोहरायाl बैठक को भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक पारस जैन ने भी सम्बोधित किया। बैठक में नगर महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल सहित नगर के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी उपस्थित थे।