Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बोरदेही पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा, हत्या के आरोपी गिरफ्तार

बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की खास रिपोर्ट
—————————————-
बैतूल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती श्रद्धा जोशी वा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने दिनांक 11/02/2021 को थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरी में मृतक जीवन इवने के हत्या के आरोपी राजाराम पंडोले, गंगा बाई पंडोले, धनराज बडोदे को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की |

बोरदेही- जिला बैतूल के थाना बोरदेही में दिनांक 10/02/2021 की रात्रि में प्रकाश इवने, जीवन इवने ने अपने खेत में बनी झोपड़ी के बाहर टाका की पेटी का पलंग बनाकर सो गए थे अगले दिन दिनांक 11 /02/2021 को सुबह करीबन 5:30 बजे अचानक राड़ लाठी से मारपीट का महसूस होने पर प्रकाश की नींद खुली तो देखा कि दो व्यक्ति जिसमें से एक आदमी तथा एक साड़ी पहने हुए औरत जैसी लग रही थी जो प्रकाश इवने और जीवन इवने के ऊपर राड़ और लाठी से जान से मारने की नियत से लगातार प्रहार कर रहे थे जीवन प्रकाश के दाहिनी तरफ बाहर की ओर सोया था जीवन के सिर तथा मुंह में लाठी एंव राड़ से मारा एवं प्रकाश को भी जान से मारने की नियत से मारा जिससे उसे दाहिने कंधे कोनी दाहिने पैर के पंजे पिंडली में चोट आई है जीवन को सिर एवं मुंह में चोट आई जिससे वह अधमरा हो गया फिर प्रकाश ने जीवन के घरवालों को फोन करके बुलाया जीवन को तत्काल बोरदेही लेकर आए वहां से इलाज हेतु आमला लेकर जीवन इवने को ले जा रहे थे रास्ते में ही जीवन इवने की मौत हो गई रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 45 /2021 धारा 302 , 307,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नम्रता सोंधिया के द्वारा घटनास्थल पर आकर दिशानिर्देश दिए जाकर उनके मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु थाना प्रभारी बोरदेही को निर्देशित किया गया विवेचना के दौरान पाया गया कि मृतक का अपने ही गांव की रहने वाली राजाराम पंडोले की लड़की से संबंध था जो घटना की रात को उससे मिलने के लिए उसे बार-बार फोन करके मिलने के लिए परेशान कर रहा है | लड़की ने परेशान होकर अपने माता-पिता एवं जीजा को जीवन के बारे में बताया कि वह मुझे बार बार फोन करके मिलने के लिए परेशान कर रहा है इसी बात को लेकर तीनों आक्रोशित होकर जब अकेला पाकर जब जीवन को अपने घाने में सोता हुआ देख लाठी व राड़ से मारपीट कर घटना स्थल से फरार हो गए जिन्हें विशेष टीम गठित कर आसपास ग्रामों में तलाश कर गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ की जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया विवेचना के संबंध में साक्ष्य संकलित किए गए हैं |

नाम मृतक जीवन पिता मंगल इवने उम्र 25 साल निवासी डेहरी
थाना बोरदेही
आरोपी गणगण– राजाराम पिता हरिराम पंडोले उम्र 45 साल निवासी डेहरी थाना बोरदेही
गंगा बाई पति राजाराम पंडोले उम्र 42 साल निवासी डेहरी थाना बोरदेही
धनराज पिता प्रीतम बड़ोदे उम्र 32 साल निवासी हिवारा जो हाल डेहरी
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे, उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक एसआर मांडवी, प्रधान आरक्षक 310 राजेश कोड़ले, आरक्षक 391 बलवीर मर्सकोले, आरक्षक 318 विवेक चौरे, 271 अरविंद यादव, 290 रेशम पंवार, आरक्षक 608 सुभाष मंडलोई, आरक्षक 50 संजय बैन, आरक्षक 47 राजकुमार, आरक्षक 594 मिथलेश, आरक्षक 580 हेमंत, महिला आरक्षक 471 रोशनी, महिला आरक्षक 11 रेखा, आरक्षक चालक क्र.667 सेवा राम, सैनिक 154 प्रकाश, सैनिक 121 देवेंद्र, सैनिक 73 राजेश, आरक्षक 147 राजेश धाड़से की सराहनीय भूमिका रही |