Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल ने दो माह में खोजे 12 लाख 91 हजार रूपये कीमत के 70 मोबाइल

🔴 मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

ग्वालियर। दिनांक 11.06.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही कर उन्हे टेªस करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया को निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सायबर सेल में एक टीम को ग्वालियर जिले से गुम हुये मोबाइलों को टेªस कर शीघ्र बरामद करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर एवं श्री विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ग्वालियर निरी0 संतोष यादव एवं प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के गुम हुए मोबाईलोें को ट्रेस कर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम ने माह अप्रैल-मई 2022 में लगभग 12 लाख 91 हजार रूपये कीमत के 70 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, लाईफ, मोटोरोला आदि कंपनियों के है। जिनको आज दिनांक 11.06.2022 को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में आयोजित कांफ्रेंस मेें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। बरामद किये गये उक्त मोबाईल पत्रकार, हॉस्पिटल नर्स, महिला रिसेप्सनिस्ट, प्रायवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैक कर्मचारी, सुनार की दुकान पर काम करने वाले व क्रॉकरी केटरिंग का काम करने मजदूर वर्ग, स्टूडेंट, ग्रहणियों तथा पुलिस कर्मचारियों आदि के थे। इनमे से कुछ आवेदक ऐसे भी थे जो कि पुनः मोबाइल खरीद ही नही पाये। मोबाइल प्राप्त करने वाले एक छात्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह स्वंय छात्र है व अपनी पॉकेट मनी से पैसा जोड़ कर मैने यह मोबाइल अपनी छोटी बहन को गिफ्ट किया था जो कि कुछ महिनों बाद गुम हो गया था। इसी क्रम में सिलाई-कढ़ाई का काम करने वाली एक आदिवासी लड़की ने बताया कि अपनी कमाई से एक-एक पैसा जोड़ कर मैने यह मोबाइल खरीदा था, जो कि बाजार में कहीं गुम हो गया था। एक स्कूली छात्रा ने बताया कि उसके पिता एक किसान है और वह अच्छी शिक्षा के लिये मुझे ग्वालियर मे रख कर पढ़ा रहे है ऑनलाइन क्लासेस लेने के लिये उनके द्वारा मुझे यह मोबाइल दिया गया था, जो कि कहीं गुम हो गया था। परन्तु ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल की वजह से मुझे मेरा मोबाइल वापस मिल गया। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरष्कृत करने की घोषणा की है।

सराहनीय भूमिका: उक्त मोबाइलों को खोजने में सायबर सेल में पदस्थ प्रभारी सायबर सैल उनि0 रजनी रघुवंशी, प्रआर0 के.पी. यादव, संजय जादौन, आर0 जैनेन्द्र गुर्जर, कपिल पाठक की सराहनीय भूमिका रही।