कमलेश कावड़कर रिपोर्टर भैंसदेही
हत्या के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस










भैंसदेही भैसदेही में पिछले दिनों हुई युवक की हत्या को लेकर भैसदेही के नागरिकों में नाराजगी व्याप्त है। नगर में घटित हुए इस हत्या कांड में पुलिस ने महज 9 से 12 घण्टे में सभी आरोपियों को गिफ्तार कर घटना में मांगी गई फिरौती के नब्बे हजार रुपये सहित कार भी जब्त की थी। शनिवार भैसदेही में इन सभी आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला , और पैदल न्यायालय तक लेकर गए। इस दौरान जुलूस में सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर इस घटना का विरोध किया। दरअसल भैसदेही के रहने वाले साजिद सौदागर की कुछ लोगों ने गुरुवार की रात हत्या कर दी थी और उसकी लाश एक निजी अस्पताल के सामने रखकर फरार हो गए थे। पुलिस को मिले फुटेज में जब युवकों का पूरा कारनामा नजर आया। तो अगले कुछ ही घण्टों में घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिफ्तार किया गया था ।फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।
भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है